लालकुआं। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर पहुंचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और देश के प्रख्यात संत सतपाल महाराज ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ-साथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में पहुंचे उत्तराखंड के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जहां शिवलिंग में जलाभिषेक किया, वहीं मां अवंतिका की मूर्ति की पूजा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मां अवंतिका की जो सच्चे मन से श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए मंदिर में चाहर दिवारी एवं धर्मशाला बनाने की मांग की, जिस पर उन्होंने जल्द ही मंदिर को सौगात देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, मंदिर कमेटी के महामंत्री भुवन पांडे, पवन कुमार चौहान, राजकुमार सेतिया, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, भुवन पांडे, अरुण जोशी, नवीन पपोला, रोहित दुम्का, पंडित चंद्रशेखर जोशी, विनोद श्रीवास्तव, लाल चंद्र सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, हरीश नैनवाल, अभिषेक सिंह, धीरज भट्ट और बॉबी संभल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस मौके पर आध्यात्मिक लेखक रमाकांत पंत ने उन्हें मां पीतांबरी पुस्तक भेंट की।





