उत्तराखण्ड

35 साल तक जिन कर्मचारियों के साथ काम किया विदाई समारोह के दौरान ऐसे अपनों के बीच स्वयं को बेगाना देखा तो आंखें भर आई

लालकुआं। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान पर्यावरण मित्र शकुंतला देवी का गुरुवार की दोपहर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह एवं संचालन अधिशाषी अधिकारी सुश्री पूजा ने किया। नगर पंचायत के 3 दर्जन से अधिक कर्मचारियों व लिपिको ने सेवानिवृत्त हुई पर्यावरण मित्र शकुंतला देवी को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। तथा उपहार स्वरूप अपनी अपनी ओर से उन्हें पुरस्कृत भी किया। नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी अपनी सेवा काल में कार्य करते हैं उन्हें एक दिन सेवानिवृत्त होना ही होता है, जो एक सतत प्रक्रिया है, जिसका पालन करना पड़ता है। उन्होंने सेवानिवृत्त पर्यावरण मित्र शकुंतला देवी को उनके उज्जल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपने साथी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शकुंतला की आंखें भर आई। उन्होंने कहा कि जिन पर्यावरण मित्रों के साथ में उन्होंने लगातार 35 साल नगर में कार्य किया, आज उन्ही के बीच वह स्वयं को बेगाना सा महसूस कर रही है। कार्यक्रम स्थल पर उनके साथी कर्मचारियों की भी आंखें नम हो गई, इस अवसर पर शकुंतला देवी के पति जो कि पिछले वर्ष पर्यावरण मित्र से सेवानिवृत्त हुए थे विजेंद्र पाल, नगर पंचायत के लिपिक धर्मानंद शर्मा, दीप लोहनी, गोपाल खत्री, मनोज बर्गली, कामेश भंडारी, महेंद्र कुमार, सोनू भारती, मोनू बिष्ट, सभासद हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, राजलक्ष्मी पंडित और रंजू देवी मौजूद थे।

To Top