देहरादून। प्रदेश की राजधानी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला में सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों की मानें तो हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना से प्रेम नगर थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है जबकि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की है।
मृतक भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष था।
जानकारी के अनुसार रोहित नेगी नामक युवक अपने दोस्तों के साथ बोलेरो वाहन (UK07 FZ 0707) से माण्डुवाला गया था, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार एक आरोपी ने बोलेरो पर सीधे सामने से गोली चलाई जो रोहित की गर्दन में जा लगी। घायल रोहित को गंभीर हालत में निकट के ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक रोहित के मित्र अभिषेक बर्तवाल, निवासी तिलवाड़ी थाना सेलाकुई, ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह मामले की विवेचना कर रहे हैं।
जानकारी मिली है कि आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है इसके पीछे एक महिला से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त और हत्यारों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती के कारण रंजिश मेंघटना को अंजाम दिया गया। सेलाकुई क्षेत्र का रहने वाला रोहित नेगी क्षेत्र में ही प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। उसे सोमवार देर रात करीब ढाई बजे डीबीआइटी चौक पर अजहर मलिक ने बुलाया था। नेगी अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा।अज़हर वहां पहले से मोटरसाइकिल पर मौजूद था। उसने चालक सीट पर बैठे रोहित नेगी के गले से पिस्तौल सटाकर गोली चला थी। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय की एक युवती रोहित नेगी के दोस्त के साथ रहती थी।
यह बात अजहर को पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर रोहित नेगी और अजहर की रंजिश शुरू हो गई। एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि चौक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। गोली मारने वालों की तलाश में चार टीमें बनाई गई हैं। अजहर मलिक मूल रूप से मुजफ्फर नगर का रहने वाला है।
