उत्तराखण्ड

पेयजल लाइन के लिए खोदी सड़क में गिरने से हल्दूचौड़ के प्रधान पति घायल…

लालकुआं। क्षेत्र में सड़कों का जर्जर होना अब आम हो गया है, बरेली रोड क्षेत्र में तो सड़कों की बहुत ही स्थिति खराब है, हल्दूचौड़ के दौलिया गांव की बदहाल सड़कों और जल जीवन मिशन के लिए खोदी गई सड़कें अब तक नहीं पाटी गई है, जर्जर सड़क पर स्कूटी फिसलने से प्रधान के पति कैलाश भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें तत्काल हल्द्वानी स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्लास्टर कर 45 दिन का बेड रेस्ट बताया है।
कैलाश भट्ट दौलिया देवरामपुर मार्ग पर जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क की स्थिति देखने पहुंचे, परंतु वहां सड़क की मरम्मत नहीं करी गई थी तभी उनकी स्कूटी टूटी सड़क के गड्ढों में फिसल गई और वह गिर गए। हादसे में उनका हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है।

To Top