उत्तराखण्ड

हरीश रावत की हार तय -अजय भट्ट….. रोड शो के दौरान लगाये यह गंभीर आरोप

लालकुआं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लालकुआं में रोड शो करते हुए भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट को समर्थन देने का क्षेत्रवासियों से आह्वान किया। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत की हार तय है। क्योंकि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने इस बार भी उन्हें बुरी तरह हराने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब इस चुनाव को हारने के बाद हरीश रावत चुनाव लड़ने के लिए अलग-अलग विधानसभाओं का चयन नहीं करेंगे, इससे पूर्व उन्होंने नगर में रोड शो करते हुए क्षेत्रवासियों का सहयोग मांगा। तथा मोहन बिष्ट के लिए वोट भी मांगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, राजकुमार सेतिया, धन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, दुर्गेश शुक्ला, लक्ष्मण सिंह खाती, सुरेंद्र लोटनी, बॉबी संभल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पूर्व नगर में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए डॉ मोहन बिष्ट के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने भी कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत पर जमकर हमला बोला।

To Top