उत्तराखण्ड

यहां घर से लापता 4 किशोरों का शव नदी में तैरता मिला….. परिवार में मचा कोहराम….. देखें वीडियो

उत्तराखंड के लिए शुक्रवार का दिन अत्यंत ही खराब रहा, यहां देवाल में केल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई है पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने चारों शवों को पानी से बाहर निकाल दिया है. वही मौके पर थराली के उपजिलाधिकारी भी पहुंचे।
चमोली के देवाल विकास खंड में 4 बच्चे कल दोपहर को घर से नहाने के लिए नदी किनारे गए थे कल से ही बच्चे लापता बताए जा रहे थे। स्थानीय लोग एवं पुलिस के द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं द्वारां लागू किये जा रहे संपत्ति कर के खिलाफ इन लोगों ने उठाया यह कदम............. विधायक ने दिया यह आश्वासन...............


चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी मिलते ही लापता बच्चों के परिजनों के साथ ही कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मरने वाले किशोरों की पहचान धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है।

To Top