लालकुआं। समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के एक वर्ष पूर्ण होने की अवधि के अंतराल में नगर पंचायत लालकुआं के कार्यालय ने सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन किए हैं, जिस पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया है, यहां नगर पंचायत कार्यालय में यूसीसी को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र वासियों को व्यापक जानकारियां प्रदान की गई।
समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यालय नगर पंचायत लालकुंआं के सभाकक्ष में पूर्वाहनः 11 बजे कार्यक्रम आयोजित कर समान नागरिक दिवस मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी के दौरान उप जिलाधिकारी लालकुआं एवं यूसीसी की नोडल अधिकारी श्रीमती रेखा कोहली ने कहा कि यूसीसी में नैनीताल जिले में नगर पंचायत लालकुआं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिस पर जिला प्रशासन द्वारा अधिशासी अधिकारी लालकुआं ईश्वर सिंह रावत को सम्मानित किया जाएगा। नगर पंचायत में आयोजित संगोष्ठी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में यू०सी०सी० के सम्बंध में विभिन्न जानकारी दी गयी कि कैसे सी०एस०सी० अथवा स्वयं के द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाना है, तथा नागरिको को ऑनलाईन आवेदन में आ रही समस्याओ के सम्बंध में आम नागरिको से सुझाव मांगे गये, सुझाव हेतु सुझाव पेटिका भी रखी गयी। इसके साथ ही निकाय कार्मिक के माध्यम से विवाह पंजीकरण हेतु आम नागरिकों के भी 5 आवेदन ऑनलाइन कर प्रमाण पत्र जारी किये गये। इसके साथ ही सभा में उपस्थित नागरिको की समान नागरिक संहिता से सम्बंधित आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में
सहायक खण्ड विकास अधिकारी श्री ग्वाल, सभासद भुवन पाण्डे, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ज्योति पाण्डे, पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, रजिस्टार कानूनगो पंकज कुड़ाई सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।





