उत्तराखण्ड

मतगणना में पहले से अंतिम राउंड तक किस प्रकार सभी राउंड में हरीश रावत को पछाड़ा डॉ मोहन बिष्ट ने……. पढ़िए सबसे लेटेस्ट जानकारी

लालकुआं। प्रदेश की सबसे हॉटसीट लालकुआं विधासभा के चुनाव परिणामों में राज्य के तमाम राजनीतिक दलों की नजर थी। 10 मार्च मतगणना के दिन प्रातः 9ः24 में प्रथम राउन्ड में ही भाजपा ने 2713 वोट से बढ़त बना ली और अन्त तक बढत 17527 जारी रही जिसमें पोस्टल वोट भी समिल है। जिसमें कांग्रेस का कोई भी दाव काम नहीं आया। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत किसी भी राउंड में डॉ मोहन बिष्ट के आस पास नहीं आ सके। जनता ने महंगाई को ठुकराया और भाजपा सरकार के पक्ष में वोट किया। जहां निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस समर्पित संघ्या डालाकोटी व भाजपा समर्मित पवन चौहान से अपेक्षा की जा रही थी कि यह दोनों अपनी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए रोड़ा बनेंगे परंतु इन्होंने क्रमशः 3908 व 2339 मत ही प्राप्त किये। दसवा राउन्ड दोपहर ढेड बजे आ गया था अन्तिम राउन्ड के परिणाम ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के चलते देर सांय अंतिम परिणाम घोषित हो सका।
कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता प्रातः से ही मतगणना स्थल में अपने – अपने प्रत्याशी के मतो पर नजर बनाये हुए थे। प्रातः 9ः24 पर पहला राउन्ड जिसमें बूथ संख्या 1 से 14 तक हाथीखाल से मोटाहल्दू क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 2659 मत मिले, जबकि डाॅ मोहन बिष्ट को 5372, दूसरे राउन्ड बूथ संख्या 15 से 28 तक हल्दूचौड़ व बेरीपड़ाव क्षेत्र में कांग्रेस 2202 व भाजपा 4860, तीसरे राउन्ड बूथ 29 से 42 तक बच्चीधर्मा से लालकुआं बाजार तक में कांग्रेस 2778 व भाजपा को 4484, चौथे राउन्ड में बूथ 43 लालकुआं रेलवे कालौनी से बिन्दुखत्ता इन्द्रनगर तक में कांग्रेस 2868 व भाजपा 3130, पाचंवे राउन्ड में बिन्दुखत्ता काररोड़ बोरिंग पट्टा व घोड़ानाला में कांग्रेस को 3644 व भाजपा को 4913, छठा राउन्ड बूथ 71 से 84 तक बिन्दुखत्ता तिवारीनगर, गांधीनगर, संजयनगर में कांग्रेस को 2957 व भाजपा को 4307, सातवां राउन्ड बूथ संख्या 85 से 98 तक चित्रकुट, खुरिया खत्ता, शीशम भुजिया, शान्तिनगर, लाखनमन्डी व चोरगलिया में कांग्रेस को 2954 व भाजपा को 3982, आठवे राउन्ड में बूथ संख्या 99 से 112 तक जिसमें गौलापार नयागांव लछमपुर, देवपुर, कुवरपुर, दौलतपुर, नवाड़ खेड़ा में कांग्रेस को 3045 व भाजपा को 4099, नवे राउन्ड में बूथ संख्या 113से 126 तक जिसमें बौढखत्ता, किशनपुर हरिपुर ठठोला, धौलाखेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस को 2638 व भाजपा को 4483, दोपहर 1ः15 पर दसवा राउन्ड बूथ ंसख्या 127 से 140 तक गौजाजाली व तल्ली हल्द्वानी का क्षेत्र में कांग्रेस को 2301 व भाजपा को 4840 मत मिले, अन्तिम परिणाम में डाॅ मोहन सिंह बिष्ट को 45934 इवीएम वोट व 373 पोस्टल वोट कुल मिलाकर 46307 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 28575 इवीएम व पोस्टल वोट 205 मत मिले। डाॅ मोहन सिंह बिष्ट ने पूर्व विधायक नवीन दुम्का से भी कुछ अधिक एवं उनके ही आसपास वोट प्राप्त किये। जबकि कांग्रेस का वोट कम हुआ है, पिछली बार कांग्रेस प्रत्याशी हरीश दुर्गापाल एवं कांग्रेस पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़े हरेंद्र बोरा दोनों के मतों को मिलाकर कुल 32000 वोट पढ़ा था, परंतु इस बार यह वोट घटकर 28780 में सिमट गया।

To Top