लालकुआं। राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं के अध्यापक के घर में लगी टीवी में हुवे विद्युत शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई जिससे 1 लाख रूपये से अधिक का नुकसान हो गया।
यहां वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में निवास करने वाले रविंद्र कुमार जो कि राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में हिंदी के सहायक अध्यापक के रूप में सेवारत हैं, और वार्ड नंबर एक में ही निवास करते हैं, की दूसरी मंजिल में स्थित कक्ष में जिसमें सैमसंग कंपनी का टीवी लगा हुआ था, गृह स्वामी रविंद्र कुमार के अनुसार टीवी के अंदर अचानक शार्ट सर्किट हुआ जिसने आग पकड़ ली, और देखते ही देखते यह आग पूरे कमरे में फैल गई, आनन-फानन में आसपास के लोगों ने सामने स्थित विद्युत सब स्टेशन में सूचना दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, तथा आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। परंतु इस दौरान घर में रखें बिस्तर, कपड़े व अन्य घरेलू सामान जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी जा रही है जलकर राख हो गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस, राजस्व कर्मी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, हेमंत पांडे और राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं के प्रधानाचार्य कमलेश खर्कवाल सहित पूरा स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया, जिन्होंने आग बुझाने में परिजनों की मदद की।





