उत्तराखण्ड

होली के भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ किया प्रसाद ग्रहण

लालकुआं। यहां होली के बाद स्थानीय अवंतिका कुंज देवी मंदिर में होली के भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
स्थानीय अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में होली पर्व सकुशल संपन्न हो जाने के बाद पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त धार्मिक अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई, जिसके बाद कन्या पूजन किया गया, और फिर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। पूजा अर्चना का कार्यक्रम पंडित चंद्रशेखर जोशी द्वारा समिति के अध्यक्ष पीएल गुप्ता और महामंत्री भुवन पांडे के सानिध्य में किया गया। पूजा अर्चना में मुख्य यजमान सभासद धन सिंह बिष्ट थे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, अशोक अग्रवाल, पूरन सिंह रजवार, जीवन सिंह रजवार, सभासद हेमंत पांडे, जीवन कबडवाल, नारायण सिंह बिष्ट, अरुण प्रकाश बाल्मीकि, नंदन सिंह राणा, मोहन सिंह राणा, अशोक नेगी और सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
फोटो परिचय- अवंतिका कुंज देवी मंदिर लालकुआं में आयोजित होली के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु

To Top