उत्तराखण्ड

पूर्व दर्जा मंत्री के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया यहां विजय संकल्प रैली का भव्य स्वागत….

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए निकाली जा रही विजय संकल्प रैली का बबूर गुमटी में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत, इस मौके पर रैली पर पुष्प वर्षा की गई तथा भाजपा के जयघोष भी की गयी। रैली के यहां पहुंचने पर भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ संकल्प यात्रा का स्वागत किया। हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में उमड़े जनसैलाब को देखकर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट गदगद नजर आए। उल्लेखनीय है कि हेमंत द्विवेदी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सशक्त दावेदार के रूप में उभरे हैं। उनके समर्थन में उमड़ने वाली समर्थकों की बड़ी तादाद उनके दावे को बेहद मजबूत कर रही है। और वह क्षेत्र में काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

To Top