उत्तराखण्ड

हड़कंप:- प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त…. हल्द्वानी के इस प्रसिद्ध प्रतिष्ठान का 2 लाख रुपए का किया चालान……

, हल्द्वानी, 08 सितम्बर, 2022। प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग लगातार जारी रहने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अब चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है सबसे पहले कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी से शुरुआत की गई है।


 • रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा पर हुआ रुपये 02 लाख का जुर्माना।
 • मौके पर स्मार्ट प्वाइंट में 128 प्लास्टिक के कट्टे पाए गए।
 • जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में नगरनिगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस द्वारा रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा से 128 कट्टे प्लास्टिक जब्त कर रुपये 02 लाख का जुर्माना किया। विदित है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद रिलायंस प्वाइंट द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के इस युवा व्यापारी का ब्रेन हेमरेज होने से हुआ निधन……………. परिवार में मचा कोहराम…………. क्षेत्र में शोक की लहर…………….


 • मुख्य नगर आयुक्त, हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमलवगांजा पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। छापे के दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे प्लास्टिक के बैग पाए गए।
 • नगर आयुक्त ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम रुपये 02 लाख का जुर्माना किया गया है जिसके लिए 07 दिन का समय दिया गया। कहा कि निर्धारित समयावधि में जुर्माना जमा न करने पर सम्बन्धित की आरसी भी काट दी जाएगी।
 • इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय सहित पुलिस व नगरनिगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
 

To Top