उत्तराखण्ड

1975 में आपातकाल के दौरान जेल जाकर यातनाएं सहने वाले इस वयोवृद्ध स्वयंसेवक के बिंदुखत्ता स्थित घर जाकर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट सहित इन तमाम नेताओं ने किया सम्मानित….. पढ़ें खबर

लालकुआं। आपातकाल के दौरान जेल जाकर यातनाएं झेलने वाले स्वयं सेवक पुराना बिंदुखत्ता निवासी लक्ष्मण सिंह जग्गी को भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट सहित तमाम नेताओं ने उनके घर जाकर सम्मानित किया।
पुरानाखत्ता निवासी लक्ष्मण सिंह जग्गी को 1975 में आपातकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियां संचालित करने के आरोप में हल्द्वानी संघ कार्यालय में रात को 2 बजे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया था। उन्हें 2 महीना जेल में रहना पड़ा। इस दौरान वह सदर बाजार हल्द्वानी में स्थित संघ कार्यालय के प्रभारी हुआ करते थे, उनके साथ बतौर प्रचारक भगत सिंह कोश्यारी वर्तमान राज्यपाल महाराष्ट्र सेवा दे रहे थे, जो कि गिरफ्तारी के वक्त पुलिस के हाथ नहीं लग सके। इस दौरान पुलिस ने 3 स्वयंसेवकों को उठाकर जेल में डाल दिया था। आपातकाल के दौरान अत्यंत कष्ट भोगने वाले स्वयंसेवकों को भारतीय जनता पार्टी ने सम्मानित करने का निर्णय लिया इसी के तहत गत दिवस पुराना बिंदुखत्ता निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह जग्गी के आवास में जाकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट और पूर्व विधायक नवीन दुम्का के नेतृत्व में तमाम भाजपा नेताओं ने लक्ष्मण सिंह जग्गी को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि पार्टी के मजबूत स्तंभ एवं पार्टी को आज इस शिखर में पहुंचाने वाले ऐसे स्वयंसेवकों को संगठन ने सम्मानित करने का निर्णय लिया, इसी के तहत वह वयोवृद्ध स्वयंसेवक लक्ष्मण सिंह जग्गी को सम्मानित करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान वयोवृद्ध स्वयंसेवक लक्ष्मण सिंह जग्गी ने आपातकाल के दौरान उन पर हुए जुल्म की दास्तां सुनाते हुए याद ताजा की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के इस युवा व्यापारी का ब्रेन हेमरेज होने से हुआ निधन……………. परिवार में मचा कोहराम…………. क्षेत्र में शोक की लहर…………….

फोटो परिचय- आपातकाल के दौरान जेल गए वरिष्ठ स्वयंसेवक लक्ष्मण सिंह जग्गी को सम्मानित करते भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व अन्य

To Top