हल्द्वानी। शहर में निवास करने वाले 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है, उक्त युवक की अचानक हुई मौत से लोग हतप्रभ है।
स्वजन की मानें तो मृतक अभिषेक मेलों में गुब्बारे
बेचने का कार्य करता था। पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित राजपुरा के जवाहर नगर में अभिषेक परिवार के साथ रहता था। अक्सर पति-पत्नी के बीच में झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले भी झगड़ा
करके पत्नी जवाहर नगर में ही मायके आ गई। इसके बाद बुधवार की शाम अभिषेक पत्नी को मनाने उसके घर पहुंचा। पत्नी साथ नहीं आई, अभिषेक घर आ गया,
और कुछ ही समय बाद कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर लटका हुआ उसका शव देखा गया। हृदय विदारक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।





