उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में विवाहिता ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का सनसनीखेज आरोप…………. पति से शिकायत की तो किया यह हाल……………..

हल्द्वानी। यहां नगर में निवास कर रही महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का सनसनीखेज अरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा कि उसकी शादी दिसंबर 2021 को वार्ड नंबर छह पौड़ी चुंगी बद्रीनाथ मठ के पास श्रीनगर पौड़ी व हाल हल्द्वानी निवासी अनमोल सिंह से हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल के आरटीओ कार्यालय में की गई छापेमारी से मचा हड़कंप… नेम प्लेट और आई कार्ड के लिए सख्त निर्देश…

शादी के बाद पति उसे अपने कार्यस्थल रामनगर ले गया। आरोप है कि वह पति के करीब जाने की कोशिश करती रही, लेकिन पति उससे दूर ही रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ और हल्द्वानी में इन तारीखों को विद्युत बिलों एवं समस्याओं को लेकर लगेंगे विशेष शिविर… उठाएं लाभ,

इसका फायदा उसका ससुर इंदल सिंह उठाने लगा। अकेले में उसके साथ कई बार छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। महिला ने कहा जब पति से इस मामले में कहा तो पति ने उल्टा महिला को ही फटकार लगा दी और घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई

यह भी पढ़ें 👉  प्यार में धोखा खाए इंजीनियर की लालकुआं की पॉस कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,

शुरू कर दी।

Ad Ad Ad
To Top