उत्तराखण्ड

एक दर्जन से अधिक देशों में कत्थक नृत्य के द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी प्रख्यात नृत्यांगना ने लालकुआं के इस स्कूल में कत्थक नृत्य की कार्यशाला कर जबरदस्त वाहवाही बटोरी…………..

सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों को प्रदान किए गए टेबलेट और हजारों रुपए छात्रवृत्ति, जानी-मानी कत्थक नृत्यांगना की प्रस्तुति को देखकर मंत्रमुग्ध हुए क्षेत्रवासी

लालकुआं। चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित
दो दिवसीय ‘कृष्ण स्वरूप मेमोरियल सम्मान समारोह’ में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं शैक्षिक स्तर पर उत्कृष्टता के साथ पठन-पाठन करने वाले दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना लंदन निवासी विदुषी काजल शर्मा, ऑस्टियोपेथी डॉ॰ गैहर्ड स्टेंगल, कथक नृत्यांगना मिसेज ऐन स्टेंगल और उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर‌ किया गया। इस मौके पर कुमाऊँनी परिधानों में सजे बच्चों ने छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुती दी। साथी स्कूली बच्चों ने भव्य रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस दौरान उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाली अध्यापक अध्यापिका अंजना चौहान, प्रमोद जोशी एवं आनंद बल्लभ जोशी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भूमिका जोशी, उत्प्रेक्षा राणा, कंचन जोशी, शुभ दुम्का एवं आयुषी भट्ट को टैब एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शैक्षिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा बारहवीं के ध्रुव गुठोलिया, ज्योतिका दुम्का, आकांक्षा जोशी तथा कक्षा दसवीं के छात्र हर्षित जोशी, कक्षा नवीं के अभिनव पंत एवं दिव्या दुम्का को स्मृति चिन्ह एवं छात्रवृति चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुष्का लोहनी, पीयूष आर्या, ज्योतिका परगाई, नरेश कुमार, भास्कर जोशी, तनुज सिंह सुगरा, जतिन जोशी, भूमिका सूठा, योगिता मेहरा, प्रियांशु जोशी, लोकेश मेहरा, अभिषेक बगड़वाल, प्रियांशु सिंह, शुभ दुम्का एवं जीवन सिंह मेहरा को सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। काव्य जोशी को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत चयनित होने पर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, गरिमा त्रिपाठी को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित किया गया। टेबल टेनिस कोच पंकज बिष्ट, ट्विन विन एक्सपर्ट वैभव पांडे, अंशुल वशिष्ठ, मयंक गर्ग एवं मीनू अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ गैहर्ड स्टैंगल को ऐपण, शॉल एवं कुमाऊँनी टोपी, श्रीमती ऐन स्टैंगल एवं कत्थक नृत्यांगना विदुषी काजल शर्मा को कुमाऊँनी पिछौडा़ एवं ऐपण प्रदान कर सम्मानित किया गया। नृत्य शिक्षक योगेश को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर एग्जीक्यूटिव प्रियांशी पाठक के द्वारा किया गया। इस मौके पर विदुषी काजल शर्मा की कत्थक नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही, इसके बाद विद्यालय की छात्राओ ने कत्थक की बारीकियों को सीखा। विद्यालय के डायरेक्टर श्रीष पाठक ने बताया कि छात्राओं की कत्थक में निरंतरता एवं रुचि लाने के लिए विदुषी काजल शर्मा ऑनलाइन माध्यम से समय-समय पर छात्राओं के साथ बनी रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का विकास करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, हरिमोहन अग्रवाल, डॉ अनीता पंवार, प्रविन्द्र रौतेला, अजय चौधरी, सुनील जोशी, सत्यवीर त्यागी, सचिन अग्रवाल, कविता पाठक, विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका जोशी, रेनू मिश्रा, नवनीत चौहान, बसंत जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं से आनंद विहार जा रही एक्सप्रेस रेलगाड़ी के एसी कोच में घुसे बंदूकधारी बदमाश ने मचाई दहशत.................. कई यात्रियों से लूटपाट................. कुछ साहसी यात्रियों और टीटी ने दिखाया यह करनामा...........

जाने प्रख्यात नृत्यांगना काजल शर्मा के संबंध में

काजल शर्मा कथक (भारतीय शास्त्रीय नृत्य) की एक उत्कृष्ट प्रतिपादक हैं, एक शक्तिशाली और कल्पनाशील कलाकार हैं जो शुद्ध नृत्य और अभिनय दोनों में अद्भुत तकनीक प्रदर्शित करती हैं। वह पिछले 55 वर्षों से कथक बिरादरी का हिस्सा हैं। वह पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की शिष्या हैं।
काजल यूपी संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा राज्य पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता हैं। उन्होंने बुल्गारिया, जापान, अमेरिका, जर्मनी, स्पेन, यूक्रेन, ग्रीस, मलेशिया, ताइवान, इराक, लीबिया, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, थाईलैंड, मोल्दोवा, संयुक्त अरब अमीरात, रीयूनियन और वेनेजुएला जैसे विभिन्न देशों में कत्थक नृत्य के द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
काजल ने दयाल बाग यूनिवर्सिटी आगरा और वेस्ट चेशायर कॉलेज, चेस्टर में 16 साल से अधिक समय तक परफॉर्मिंग आर्ट्स के लेक्चरर के पद पर काम किया है।
काजल 2017 में बीबीसी ब्रिटिश यंग डांसर्स में एशियन कैटेगरी के फाइनल में जज थीं।
वह उत्तर वेल्स, उत्तर पश्चिम में कथक और यूके में विराल की अग्रणी हैं।
वर्तमान में वह विश्व के तमाम स्कूलों, कॉलेजों, प्रदर्शन कला केंद्रों, त्योहारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यशालाएँ प्रदान करती हैं।

To Top