उत्तराखण्ड

नशे की लत पूरी करने के लिए अच्छे परिवार के दो युवकों ने इस तरह हल्द्वानी में कर डाली दो लूट …………..देखें वीडियो..………

हल्द्वानी। नशे की लत को पूरा करने के लिए दो नशेड़ियों ने कर डाली लूट की दो बारदाते
मुखानी थाना पुलिस ने लूट की घटना में शामिल दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान किया बरामद
दोनों अभियुक्त गणों को जेल भेजने की तैयारी
प्रेस नो


विगत दिनांक 26 अप्रैल 2023 को मुखानी क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात बाइक सवार दो युवकों द्वारा अपने काम से घर वापस लौट रहे एक राहगीर का मोबाइल फोन एवं एक महिला का लेडीज पर्स (जिसमें उनका आधार कार्ड, एटीएम एवं नकद 1200 रुपए रखे हुए थे) छीनकर/लूटकर फरार हो गए।
उपरोक्त दोनों शिकायतकर्ताओ 1 धर्मेंद्र मुखिया एवम 2. कंचन द्वारा अलग-अलग दिवस में अपनी शिकायत थाना मुखानी में दी गई।
जिस आधार पर थाना मुखानी में क्रमश: मुकदमा f.i.r. नंबर 115/23 धारा 392 भादवि एवम f.i.r. नंबर 116/23 धारा 392 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मुखानी क्षेत्र जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सायंकालीन घटित लूट की घटना के त्वरित अनावरण हेतु श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा उपरोक्त घटनाक्रम के अतिशीघ्र अनावरण हेतु अधीनस्थ पुलिस बल को निर्देशित किया गया।
जिस क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबंस सिंह के दिशा निर्देशन एवम क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री भूपेंद्र सिंह धोनी के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी श्री रमेश बोहरा के नेतृत्व में मुखानी थाना पुलिस स्तर पर दो टीमों का गठन किया गया।
जिसमें प्रथम टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अनिल कुमार चौकी प्रभारी आम्रपाली एवं द्वितीय टीम का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक प्रीति को बनाया गया।
मुखानी पुलिस द्वारा घटना से संबंधित समस्त सीसीटीवी कैमरो का गहनता के साथ अवलोकन करते हुए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरो के गहन अवलोकन से लूट की वारदात को करने वाले दोनो अभियुक्त गणों का पता चला। जिनकी तस्दीक कर लूट की घटना में शामिल दोनो लुटेरो को मुखानी थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देकर लामाचौड मुखानी क्षेत्र अंतर्गत स्थित वन विभाग के बैरियर के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मुकदमा fir no- 115/23, धारा 392 आईपीसी से संबंधित लूट की घटनाओं मैं लूटा गया vivo मोबाइल फोन एवं उनकी निशानदेही पर fir no- 116/23 से संबंधित महिला का लूटा हुआ बैग मय आधार कार्ड एवं नकद 1200 बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधनसभा क्षेत्र की निवासी इस वरिष्ठ महिला नेत्री को कांग्रेस पार्टी ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी............. लगा बधाइयों का तांता...............

पुलिस की कड़ी पूछताछ में उपरोक्त दोनों अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि सर हम दोनों नशा (स्मैक) करने के आदि हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए हम लोग रेकी कर लूट की घटना करते हैं तथा लूटे गए कीमती सामानों को बेचकर मिले रुपयो से हम लोग नशा एवं अपने अन्य खर्चों को पूरा करते हैं।
चूंकि उपरोक्त लूट की घटना में शामिल
अभियुक्त गणों 1. विजय डंगवाल पुत्र प्रताप सिंह डंगवाल निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी नियर राजकीय प्रारंभिक विद्यालय कमलुआगंजा थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र लगभग 28 वर्ष एवं

  1. कमल जोशी पुत्र दया किशन जोशी निवासी शिव कॉलोनी कठघरिया,थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र लगभग 28 वर्ष द्वारा एक राय होकर उपरोक्त लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया जिस आधार पर विवेचना में धारा 34 भादवी एवं माल बरामदगी के आधार पर धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए उपरोक्त दोनों अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
    माल बरामदगी में
    1 fir no- 115/23, धारा 392 ipc से संबंधित लूटा गया vivo मोबाइल फोन
    2 fir no-116/23, धारा 392 ipc से संबंधित महिला का लूटा हुआ बैग मय आधार कार्ड एवं 1200 रुपए नगद बरामद।
यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के दावेदार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने श्री राम लीला मंचन के कलाकारों के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन……………….

पुलिस टीम में
1 उप निरीक्षक अनिल कुमार चौकी प्रभारी आम्रपाली मुखानी

  1. उपनिरीक्षक प्रीति चौकी प्रभारी आरटीओ रोड मुखानी
    3 आरक्षी 232 ना.पु. चंदन नेगी
    4 आरक्षी 1009 ना.पु. कुंदन सिंह।
  2. आरक्षी ना.पु. एहसान अली *मीडिया सेल* *जनपद नैनीताल*।
To Top