उत्तराखण्ड

दोपहर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का संचालन किया शाम को परिवार समेत भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए……..इधर वरिष्ठ महिला नेत्री सीमा रावत और चंद्रा दसौनी समेत दर्जनों ने थामा हाथ, देखें लिस्ट

कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने आज पूरे दिन भारतीय जनता पार्टी में जबरदस्त तोड़-फोड़ अभियान चलाया। प्रातः हल्दूचौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदू खोलिया समेत कई व्यापारियों को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने के बाद दोपहर को लालकुआं में उन्होंने ऐसा धमाका किया कि सब आश्चर्यचकित रह गए। प्रातः नगर में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा नेता अनूप भाटिया ही अपने भाई और भतीजों को लेकर भाजपा छोड़ हरीश रावत के पाले में आ गए। और उन्होंने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। देर शाम इससे भी बड़ा धमाका हरीश रावत ने बिंदुखत्ता में किया। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष सीमा रावत और लालकुआं मंडल की महामंत्री चन्द्रा दसौनी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  छुट्टी पर आए आए पैरामिलिट्री के कमांडो को बिंदुखता में जबरन कार से उतार कर नशेड़ियों ने किया अधमरा……………. एसटीएच में भर्ती…………….

यही नहीं उन्होंने लालकुआं में भी 8 दर्जन से अधिक भाजपाइयों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। 2 दिन पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नगर के व्यापारी जगदीश प्रसाद अग्रवाल का बेटा और बहू भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान भारी संख्या में वैश्य समाज के लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

To Top