उत्तराखण्ड

कार की अगली सीट में अवैध बंदूक रख कर घूम रहे थे, पुलिस ने पूछा तो…….

अल्टो कार में 12 बोर की अवैध बंदूक एवं 03 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को थाना तल्लीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार एवं एसपी क्राइम नैनीताल के दिशा-निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08 अप्रैल 2022 की सायं थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रोहताश सिंह सागर द्वारा थाना पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान रूसी बाईपास पुल के पास से एक व्यक्ति हिन्देश्वर मोमी, पुत्र हरिकिशन मोमी, निवासी वामदेबपुर धमोला थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष को एक वाहन आल्टो 800 वाहन संख्या UK 04 के 6224 से एक बंदूक (पोनिया) 12 बोर अवैध व तीन जिंदा कारतूस 12 बोर को अवैध रूप से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति के पास संबंधित बंदूक (पोनिया) के संबंध में कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं पाए गए। जिस संबंध में उपरोक्त आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध थाना तल्लीताल में एफ.आई.आर.नंबर 23/2022, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के इस युवा व्यापारी का ब्रेन हेमरेज होने से हुआ निधन……………. परिवार में मचा कोहराम…………. क्षेत्र में शोक की लहर…………….

गिरफ्तारी टीम में
1 श्री रोहताश सिंह सागर थानाध्यक्ष तल्लीताल
2 उप निरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद जोशी
3 आरक्षी राजकुमार
4 चीता मोबाइल आरक्षी शिवराज राणा

To Top