उत्तराखण्ड

अंकिता हत्याकांड मामले में देहरादून में उत्तराखंडियों ने भरी हुंकार… कर डाली यह जबरदस्त मांग…


देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित किए गए न्याय यात्रा में देहरादून में महापंचायत का आयोजन किया गया। परेड मैदान में संयुक्त संघर्ष मंच के सदस्य व अन्य संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में जुटे समाजसेवियों ने शिरकत की है।
लोगों का कहना है कि हत्याकांड में वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, अंकिता भंडारी के माता पिता और पूर्व सीएम हरीश रावत भी महापंचायत में पहुंचे है। इस दौरान प्रस्ताव पास किए।
जिसमें मुख्य रूप से पंद्रह दिनों के भीतर यदि पीड़ित परिवार की शिकायत आगे नहीं बढ़ी तो महापंचायत होगी, राष्ट्रपति से मुलाकात होगी। अंकिता के माता-पिता के शिकायती पत्र को ही सीबीआई जांच के लिए शिकायती पत्र माना जाए। भाजपा नेता को जांच के दायरे में लाया जाए और निष्कासित किया जाए।

To Top