उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में सभी पदों पर 24 फार्म बिके तथा इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई यह महिला व्यापारी

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आगामी 31 मई को होने वाले चुनाव के लिए आज सभी पदों के लिए कुल 24 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिनमें महिला सचिव पद पर दूसरे दावेदार का नाम नहीं आने से प्रिया अग्रवाल निर्विरोध महिला सचिव निर्वाचित हो गयी। अन्य पदों के लिए 31 मई को 1336 व्यापारी वोट करेंगे, और चुनाव परिणाम भी 31 मई की शाम को आ जाएगा।


मंगलवार की प्रातः से ही चुनाव कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए फार्म की खरीददारी शुरू हो गई, और नियत समय शाम 4 बजे तक कुल 24 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए फार्म खरीदे। जिनमें अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों दीवान सिंह बिष्ट और अनूप भाटिया ने फार्म खरीदे व्यापार मंडल चुनाव के लिए सभी 10 पदों पर कुल 24 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे जिसमें महिला सचिव पद पर सिर्फ एक फॉर्म प्रिया अग्रवाल ने खरीदा, जिससे उनका निर्विरोध चयन हो गया। महामंत्री पद पर सबसे ज्यादा 5 लोगों में नामांकन फॉर्म खरीदा। इस पद पर दिनेश लोहनी, विनोद शर्मा, अंशु अग्रवाल फहीम खान और मुख्तार अहमद ने पर्चा खरीदा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2 लोगों ने पर्चा खरीदा, इस पद पर महेश भट्ट और नरेश चौधरी शामिल है। उपाध्यक्ष पद पर 3 लोगों ने पर्चा खरीदा, इस पद पर राजन भाटिया, नंदन सिंह राणा व वसीम रजा ने नामांकन पत्र खरीदा।

यह भी पढ़ें 👉  बीएमडब्ल्यू और ऑडी कार से हाईवे में खतरनाक करतब दिखा रहे थे हल्द्वानी के यह रईसजादे............. हुआ वीडियो वायरल ............पुलिस ने की यह कार्रवाई......... देखें वीडियो.............

उप सचिव पद पर रोहित पांडे, विनोद पांडे व जुनैद खान ने पर्चा खरीदा। कोषाध्यक्ष पद पर शुभम शर्मा व प्रकाश कुमार ने पर्चा खरीदा, संगठन मंत्री पद पर किशन भट्ट व अलीम उर्फ मतलीम ने पर्चा खरीदा, प्रचार मंत्री के पद पर फैज खान व रवि अनेजा ने पर्चा खरीदा, महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना रावत और गीता शर्मा ने पर्चा खरीदा, वही महिला सचिव के पद पर सिर्फ एक नामांकन फार्म बिकने के कारण प्रिया अग्रवाल को निर्विरोध महिला सचिव चुन लिया गया। सुबह 11 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन कब्डाल, लालकुआं सह प्रभारी संजय जोशी, सह चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा, सुंदर खुराना, पूरन रजवार, राजकुमार सेतिया, गोपी गर्ग, बॉबी सम्मल व इस्तकार अंसारी की देख रेख में नामांकन फार्म बिक्री की प्रक्रिया शुरू हुई जो की शाम 4 बजे तक चली।
फोटो परिचय- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के चुनाव के लिए फार्म खरीदते व्यापारी

To Top