पिथौरागढ। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मुवानी से बकटा जा रही एक मैक्स टैक्सी (यात्री वाहन) अनियंत्रित होकर करीब 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। यह दर्दनाक हादसा सोनी पुल के पास हुआ।
थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में मुवानी के पास सूनी पुल से एक मैक्स जीप 150 फिट नीचे नदी में गिर गई, जिसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मुवानी कस्बे से बोकटा के लिए मंगलवार शाम लगभग 4 बजे मैक्स जीप संख्या यूके05टीए -0193 मुवानी पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में सूनी पुल के पास अचानक असंतुलित होकर सड़क से लगभग सौ फिट नीचे नदी में गिरी गई, जिसमें मैक्स जीप के परखच्चे उड गये।
वाहन में सवार सिमरन पुत्री कुंदन सिंह उम्र 8 वर्ष, तनुजा पुत्री चन्द्र सिंह उम्र 15 वर्ष, विनीत पुत्री चन्द्र सिंह उम्र 14, नरेंद्र सिंह पुत्र चन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष, वाहन चालक राजन सिंह पुत्र किशन सिंह उम्र 60 वर्ष, होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 65 वर्ष, शांति देवी पत्नी केशर राम उम्र 50 वर्ष, दिकभा पत्नी पंकज सिंह उम्र 28 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। मृतक सभी बोकटा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में तनुजा और विनीता आपस में सगी बहनें है।
घायलों में योगेश कुमार उम्र 21 वर्ष बोकटा, श्याम सिंह उम्र 50 वर्ष, कल्याण सिंह उम्र 55 वर्ष, सुमित सिंह उम्र 22 और पूजा घायल हो गए। घायलों को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी भेजा गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही बेरीनाग एसडीएम आशीष जोशी, तहसीलदार देवलथल और थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया, जीप दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
