खेल

मुंबई टेस्ट में भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह परास्त कर बनाया इतिहास और सीरीज पर किया कब्जा

मुंबई टेस्ट में भारत ने की सबसे बड़ी जीत दर्ज न्यूजीलैंड को किया चारों खाने चित,
भारत ने न्यूजीलैंड के साथ दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 272 रन से मात दे दी है। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। इससे पूर्व तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पूर्व भारत में न्यूजीलैंड को 540 रन का पहाड़ का लक्ष्य दिया था। जिसे पूरा करने में न्यूजीलैंड की टीम नाकाम रही। भारत ने पहली पारी में 325 और दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 276 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में मात्र 62 रन और दूसरी पारी में 167 रन बनाए। अंततः न्यूजीलैंड की टीम को 273 रन से चौथे ही दिन ही हार का मुंह देखना पड़ा।

To Top