उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा के इस क्षेत्र में बनेगा विशाल एवं भव्य अमृत सरोवर, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर अधीनस्थों को दिए यह निर्देश…… पढ़ें खबर

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ तेजस्विनी पाटिल धकाते सहित वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने किया डॉली रेंज के वन क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण

लालकुआं। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ तेजस्विनी पाटिल धकाते और वन संरक्षक पश्चिमी वृत दीप चंद्र आर्य ने डॉली रेंज के विभिन्न प्लांटेशनों और बहुप्रतीक्षित अमृत सरोवर योजना के चिन्हित स्थानों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार की प्रातः 11 बजे तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज क्षेत्र में पहुंची मुख्य वन संरक्षक कुमांऊ डॉ तेजस्विनी पाटिल धकाते, वन संरक्षक पश्चिमी दीप चंद्र आर्य एवं प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्दानी संदीप कुमार ने डौली रेंज के प्लांटेशनों का देर शाम तक निरीक्षण करते हुए तमाम वानिकी कार्यों को देखा, इस दौरान उन्होंने कैंपा प्लांटेशन, प्रस्तावित बहुउद्देशीय प्लांटेशन, प्रस्तावित अमृत सरोवर निर्माण हेतु चिन्हित स्थानो का निरीक्षण किया। इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक द्वारा डौली रेंज अंतर्गत ग्रास लैंड ( कोटख़र्रा हाथीचौड़ ) का भी तसल्ली पूर्वक निरीक्षण किया। इस अवसर मुख्य वन संरक्षक द्वारा प्रस्तावित वानिकी कार्यों, प्रस्तावित अमृत सरोवर के निर्माण के सम्बंध में अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वानिकी क्षेत्रों में किए गए कार्यों के लिए मुख्य वन संरक्षक तथा वन संरक्षक द्वारा डॉली रेंज कर्मियों की सराहना की। इस अवसर पर डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, उपराजिक मनोज जोशी, शिव सिंह डांगी, वन दरोगा सतेन्द्र दुबे, मैनेजर राणा और भुवन तिवारी सहित भारी संख्या में रेंज कर्मी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- डॉली रेंज क्षेत्र का निरीक्षण करती मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ तेजस्विनी पाटील धकाते व अन्य वनाधिकारी

To Top