उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के पास इस गांव में बाघ ने महिला को बनाया निवाला…. मचा हड़कंप…….

हल्द्वानी। घर के आंगन में आई महिला को पहले से ही घात लगाकर बैठा बाघ जबड़े में दबाकर ले गया, शोर मचाने पर बाघ ने उसे छोड़ा परंतु तब तक देर हो चुकी थी। यहां वन प्रभाग के मनोरा रेंज में भुजियाघाट गांव पड़ता है। रेंजर मुकुल शर्मा के अनुसार शनिवार की रात साढ़े 10 बजे मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी घर से बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया। इसके बाद महिला को छोड़कर वह भाग गया। गंभीर हालत में महिला को एसटीएच लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज क्षेत्र में भुजियाघाट के पास मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी (74) पर शनिवार रात साढ़े 10.30 बजे बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दाबकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया। गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया।
देर रात महिला को एसटीएच लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। इधर, हल्द्वानी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। भीमताल ब्लॉक के प्रशासक डाॅ. हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि इस क्षेत्र में वन्य जीवों के हमले से पिछले कुछ समय में चार लोगों की जान चली गई। भीमताल ब्लॉक में गुलदार और बाघ के हमले में एक दर्जन से अधिक मौत हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

To Top