उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में होली महोत्सव चरम पर……………. आज इस समय होगा होलिका दहन……………. कल 8 मार्च को इस समय से दोपहर इस समय तक खेला जाएगा रंग…………………..

उत्तराखंड होली के उत्सव में रंग गया है। आज मंगलवार की होलिका दहन होगा। होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6.24 बजे से लेकर रात 8.51 बजे तक होगा। होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नैनीताल, लालकुआं और हल्द्वानी में कई जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा।
होलिका दहन के दो घंटे 27 मिनट के मुहूर्त में भद्रा का साया नहीं रहेगा। होलिका दहन के लिए शुभ समय प्रदोष काल होता है। शिव उपासना धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक निरंजनी अखाड़े के स्वामी रामभजन ने बताया, आज सात मार्च की शाम को होलिका दहन होगा। आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन सात मार्च को शाम 6.09 बजे तक होगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होता है। आज सात मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6:24 बजे से शुरू होगा।
आज होलिका दहन का कुल समय 2 घंटे 27 मिनट है। इस समय में होलिका पूजन होगा और फिर होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के दिन सात मार्च को भद्रा काल सुबह 5.15 बजे तक रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव गौड़ ने बताया कि होलिका दहन के अगले दिन रंग खेला जाएगा। ऐसे में इस साल होली का त्योहार आठ मार्च को मनाया जाएगा।
आठ मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि शाम 7.42 बजे तक है। सात मार्च को सुबह 6.09 बजे तक रहेगी, जबकि भद्राकाल का साया सात मार्च को सुबह 5.14 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि लालकुआं वार्ड नंबर 3 में आज शाम को ठीक 8:30 बजे होलिका दहन किया जाएगा।

To Top