उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र के बेकाबू हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाने के साथ-साथ दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिए आदेश………………….. देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में मदरसा व नमाज स्थल तोड़ने के दौरान हुए बवाल के बाद मामले में सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश, डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश,

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ और हल्द्वानी में इन तारीखों को विद्युत बिलों एवं समस्याओं को लेकर लगेंगे विशेष शिविर… उठाएं लाभ,


हल्द्वानी में नजूल भूमि पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को धुस्त करने के बाद अराजक तत्व में जहां एक ओर पुलिस प्रशासन और पत्रकारों पर पथराव कर दिया तो वहीं कई गाड़ियों में आग लगा दी, हालात इतने बिगड़ गए कि अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने में पथराव कर दिया और कई सरकारी गाड़ियों और निजी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है, सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि बनभूलपुरा इलाके से कई राउंड फायरिंग भी की गई है, इधर पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं, फिलहाल कई लोग घायल हैं, 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं, जबकि कई पत्रकार और नगर निगम के कर्मचारी भी घायल हैं, फिलहाल पुलिस हालात को काबू करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक अरविंद पांडे की जबरदस्त एंट्री से विरोधी पस्त... प्रतिद्वंदी की प्रेस वार्ता हंसी मजाक में बदली… देखें वीडियो…
Ad Ad Ad
To Top