अंतरराष्ट्रीय

भारतीय क्रिकेट टीम ने T-20 वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास……….. देखें वीडियो………… प्रधानमंत्री मोदी ने कहीं यह बात……………

ब्रिजटाउन। t-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट शूरवीरों ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। रोहित सेना ने बारबाडोस की धरती पर तिरंगा झंडा गाड़ दिया। 17 साल बाद भारत टी20 विश्व कप में विश्व विजेता बना है। आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक चले रोमांचक की पराकाष्ठा वाले मुकाबले में टीम इंडिया ने वो कर दिखाया, जिसका सपना 140 करोड़ भारतीयों ने देखा था। भारतीय टीम 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। उसके बाद से न जाने किसकी नजर लग गई थी, लेकिन इस बार 2024 में टूटे दिलों को फिर जोड़ दिया। वो करिश्मा कर दिखाया, जिसकी जरूरत थी। जैसे ही भारत विश्व विजेता बना पूरा भारत देश का आकाश आतिशबाजियों से रंग गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधनसभा क्षेत्र की निवासी इस वरिष्ठ महिला नेत्री को कांग्रेस पार्टी ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी............. लगा बधाइयों का तांता...............
To Top