उत्तराखण्ड

राजस्व विभाग और नगर पंचायत की पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी जारी…… आज किए ताबड़तोड़ इतने चालान……. पढ़ें खबर


लालकुआं। राजस्व विभाग और नगर पंचायत का प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी है, अभियान दल ने शनिवार को 4 व्यापारियों से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद करते हुए उनका चालान किया है।
नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने साप्ताहिक हाट बाजार प्रांगण में दोपहर बाद प्रतिबंधित पॉलिथीन की छापेमारी शुरू की। जिसमें 4 व्यापारियों के फड़ों से प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त हो गई। पकड़े गए सभी का चालान किया गया है। अभियान दल में नगर पंचायत के लिपिक सोनू भारती, मनोज बर्गली, सफाई नायक श्रीपाल, विजय कुमार और अनिल कुमार सहित दोनों विभागों के कई कर्मचारी शामिल थे।
फोटो परिचय- लालकुआं के साप्ताहिक हाट बाजार प्रांगण में पॉलिथीन की छापेमारी करते अभियान दल के सदस्य

To Top