उत्तराखण्ड

देवभूमि में दोहरा हत्याकांड होने से मची सनसनी……… मृतक महिला और बच्चे की नहीं हुई शिनाख्त……….. पुलिस जांच में जुटी……….

देवभूमि उत्तराखंड को दोहरे हत्याकांड ने हिला कर रख दिया है, यहां बागेश्वर जनपद अंतर्गत गरुड़ तहसील के पिंगलो क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद अचानक सनसनी फैल गई, क्षेत्र में एक महिला का मृत शव मिला, वही देर शाम पास में बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया । पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे दोहरा हत्याकांड मानकर चल रही है, वहीं क्षेत्र में एक साथ दो शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा भी मौके पर पहुंच गए, पहाड़ की शांत वादियों में अचानक क्षेत्र में दो शव मिलने से पिंगलो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को बरामद कर कब्जे में लिया, वहीं महिला और बच्चे के शव मिलने से आसपास के लोग भी घटना स्थल पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के इस युवा व्यापारी का ब्रेन हेमरेज होने से हुआ निधन……………. परिवार में मचा कोहराम…………. क्षेत्र में शोक की लहर…………….


वही घटना कैसे हुई, क्यों हुई घटना का कारण क्या था, एक साथ क्षेत्र में महिला और बच्चे की मौत होने से लोग आश्चर्य चकित हो गए। आखिर घटना कब कैसे हुई किसने दोहरे घटना को अंजाम दिया, ये सवाल हर एक व्यक्ति की जुबान में था, पुलिस अब शवों की शिनाख्त करने में जुट गई है, वही पुलिस घटना के कारणों और मृतकों की शिनाख्त के साथ मामले की जांच में जुट गई है। खबर सोमवार की दोपहर की है। ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू के निशान हैं। उसका चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव मिलने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग 9 साल के बालक शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है।
एसपी हिमांशु वर्मा ने बताया कि जल्द मामले में घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, मामले में किसी के द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है, जांच कर जल्द मृतकों की शिनाख्त के साथ मामले का खुलासा किया जाएगा, मामले में पुलिस की टीमें जांच में जुट गई है। वही जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।
घटना स्थल पर पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ,थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश सिंह बिष्ट, एसओजी प्रभारी कुंदन रौतेला आदि मौजूद थे।

To Top