Uncategorized

डौली रेंज में साल प्रजाति के वृक्ष के संरक्षण कार्य को लेकर वन संरक्षक पश्चिमी व्रत ने कहीं यह बड़ी बात।

लालकुआं। वन संरक्षक पश्चिमी व्रत दीप चन्द आर्य द्वारा तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज के फील्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यों में साल प्रजाति के सरंक्षण हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य, वन्य जीवों के प्रवर्धन हेतु बनाएं गए तालाब/ वाटर होल, भूमि संरक्षण हेतु बनाएं गए वानस्पतिक चैक डाम एवम् वन विकास निगम के पातन लौटो का बारिकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभागीय कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों को सराहा गया। एवम् भविष्य में वन वर्धनिक, वन्य जीव प्रबंधन हेतु मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी को दिशा निर्देश जारी किए गए।
फील्ड निरीक्षण कार्य में डौली रेंज के डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट, सत्येद्र दुबे और भारी संख्या में फील्ड स्टॉफ मौके पर उपस्थित रहा।
फोटो परिचय- डॉली रेंज वन क्षेत्र का निरीक्षण करते संरक्षक पश्चिमी व्रत एवं अन्य अधिकारी

To Top