उत्तराखण्ड

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने इस प्रकार के ई-रिक्शा चालकों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश……

हल्द्वानी।

कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल नगर में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए पाँच ई-रिक्शा चालकों के चालान करवाए।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार में धोखा खाए इंजीनियर की लालकुआं की पॉस कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,

आयुक्त श्री रावत ने नैनीताल एवं हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के बड़ी संख्या में संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना लाइट के किसी भी ई-रिक्शा को सड़क पर संचालित न होने दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में क्रिकेटर हरभजन, इरफान पठान और प्रवीण के नाम से लाखों वसूलने वाला सरगना गिरफ्तार... पढ़ें इस इस तरह रची गई साजिश... देखें वीडियो.

उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत यह अत्यंत गंभीर विषय है, अतः राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से निरंतर चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइट के चलने वाले ई-रिक्शाओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

To Top