उत्तराखण्ड

लालकुआं नगर पंचायत चुनाव पहुंच रोमांचक मोड़ पर…………. तीसरे राउंड में भी कांटे की टक्कर…….. इस प्रत्याशी को मिल रही जबरदस्त बढ़त………

लालकुआं नगर निकाय चुनाव: तीसरे राउंड के परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर जारी!

लालकुआं। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हो रही कड़ी टक्कर के बीच वार्ड नंबर 1,2,3,4,7 की मतगणना के परिणाम सामने आ गए हैं। इन वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए बड़ी बढ़त बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पत्नी से बार-बार पिटने के बाद पति ने पुलिस में जाकर कराया मुकदमा दर्ज……………. इस कारण पीटती है पत्नी…………………

सुरेंद्र सिंह लोटनी को कुल 1433 वोट मिले हैं, जिससे उन्होंने अध्यक्ष पद की दौड़ में अपनी मज़बूत स्थिति साबित कर दी है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अस्मिता मिश्रा को 1065 वोट मिले हैं, जिससे वह दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित को केवल 797 वोट मिले हैं, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम के मेयर बने गजराज बिष्ट का ऐसा रहा इतिहास………….. देखें संक्षिप्त जीवन परिचय और राजनीतिक कैरियर…………………..

इसके अलावा, चौथे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी माजिद अली हैं, जिन्हें 190 वोट मिले हैं।

चुनाव परिणामों ने अध्यक्ष पद की दौड़ को और रोचक बना दिया है। जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसे नगर का नेतृत्व सौंपा जाएगा। शेष वार्डों की मतगणना के परिणामों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

To Top