लालकुआं। श्री श्याम कृपा परिवार द्वारा होली पर्व के आगमन पर आयोजित भव्य फागोत्सव कार्यक्रम से पूर्व नगर में हजारों श्रद्धालुओं ने विशाल निशान यात्रा निकालते हुए संगीतमय धुनों में पूरे नगर का भ्रमण कर श्री श्याम का गुणगान किया।
रविवार की दोपहर अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई निशान यात्रा में हजारों श्याम भक्तों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। श्याम भक्त हाथों में विभिन्न रंगों के झंडे लिए हुए थे। जिनमें जय श्री श्याम लिखा हुआ था। झंडों को लहराते हुए श्याम भक्तों ने खाटू नरेश की जय घोष करते हुए नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली। उक्त शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार और विभिन्न वार्डों से होती हुई वापस वार्ड नंबर एक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में संपन्न हो गई, जहां सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान नगर में जगह-जगह व्यापारियों, भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ समाजसेवी वेद प्रकाश अनेजा द्वारा शोभायात्रा में पुष्प वर्षा करते हुए पेयजल एवं फल वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, श्री श्याम कृपा परिवार के राहुल मित्तल, पंकज गुप्ता, ऋतुल शर्मा, संदीप घई, अनिल पाल, राहुल सिंह, मोहन पाल, कार्तिक जोशी, शशि अग्रवाल, अजय कोहली, प्रवीण जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी हेमवती नंदन दुर्गापाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, नगर पंचायत के सभासद धन सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, राजकुमार सेतिया, महेश चौधरी, नंदू राणा, प्रमोद अग्रवाल और जगदीश प्रसाद अग्रवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
फोटो परिचय- लालकुआं नगर में विशाल निशान यात्रा निकालते श्याम भक्त





