लालकुआं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर लालकुआं क्षेत्र से पहली बार नगर की बेटी का तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयन हुआ है, लालकुआं की सीमा कुमारी को राज्य के अति प्रतिष्ठित अवार्ड तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तराखंड द्वारा राज्य की महान वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से वर्ष 2006 से दिया जाने वाला तीलू रौतेली अवार्ड महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली चुनिंदा महिलाओं को दिया जा रहा है, इसमें एक नाम लालकुआं से भी जुड़ा है, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह की बेटी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा कुमारी को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, सीमा कुमारी की इस कामयाबी पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें तथा उनके पिता लालचंद्र सिंह को शुभकामनाएं दी है। बधाई देने वालों में महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज, मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्द्र दुर्गापाल, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ समाजसेवी सरदार गुरदीप सिंह, हेमंत नरूला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, सभासद धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, सुरेश शाह, भुवन पांडे, राजकुमार सेतिया, नेहा आर्य, बॉबी संबल, संजीव शर्मा, हरीश नैनवाल, नरेश चौधरी और दीपू नयाल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
