उत्तराखण्ड

लालकुआं का सन 2000 के सर्किल रेट से मालिकाना हक कराना सरकार की बड़ी कामयाबी, मंडल कार्यसमिति में इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा, पढ़ें विस्तृत खबर….. देखें वीडियो

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने राज्य सरकार द्वारा 100 दिन के भीतर किए गए तमाम विकास कार्यों का बखान करते हुए लालकुआं वासियों को वर्ष 2000 के सर्किल रेट के हिसाब से मालिकाना हक देने को बड़ी कामयाबी बताया।
भारतीय जनता पार्टी मंडल लालकुआं की मंडल कार्यसमिति वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर पार्क के बारात घर में मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह नेगी प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा और हरिमोहन अरोड़ा मंडल प्रभारी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यसमिति का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में खुला उप निबंधक कार्यालय.......... महीने में इतने दिन होगी रजिस्ट्री............


क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने महज 100 दिन के भीतर पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है, साथ ही लालकुआं नगर वासियों को मालिकाना हक वर्ष 2000 के सर्किल रेट के हिसाब से देकर बहुत बड़ा काम किया है, उन्होंने कहा कि नगीना कॉलोनी को रेलवे से बचाने के लिए भी वह अथक प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्रवासियों को अवगत कराएं।


मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण व प्रदेश सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किए जा रहे कल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचने का आव्हान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं की इस यूनियन के पदाधिकारियो ने मिल के इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर डीएम नैनीताल से की भेंट…………….. जिलाधिकारी ने मामले में इन्हें दिए दिशा निर्देश……………….


बैठक में जिला मंत्री संजीव शर्मा, कुमाऊं सह संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा इस्तकार अंसारी, उमेश तिवारी, अरुण प्रकाश, नामित सभासद संजय अरोड़ा, सभासद धन सिंह बिष्ट, राजलक्ष्मी पंडित, तारा पांडे, युवा मोर्चा के बॉबी संभल, मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष हरीश नैनवाल, ठाकुर अनिल सिंह, अजय सिरोही, लक्ष्मीकांत, अनिल कुमार सिंह, रोहन प्रकाश अनूप शर्मा शामिल रहे ।
आज डॉक्टर डे के अवसर पर डॉ विजय विश्वास को कोविड काल में किए गए कार्यों व लालकुआ में अच्छी स्वस्थ सेवा देने पर डा मोहन सिंह बिष्ट जी ने फूल माला एवम् भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा का राजनैतिक प्रस्ताव धर्मवीर गौतम ने रखा, सभी कार्यकर्ता बंधुओं ने अनुमोदन किया। अंत में भाजपा परिवार के पिछले वर्ष में अकाल मृत्यु हो गई थी उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मोन रखा कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजकुमार सेतिया ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं द्वारां लागू किये जा रहे संपत्ति कर के खिलाफ इन लोगों ने उठाया यह कदम............. विधायक ने दिया यह आश्वासन...............

फोटो परिचय-: लालकुआं में मंडल कार्यसमिति को संबोधित करते विधायक डॉ मोहन बिष्ट एवं उपस्थित कार्यकर्ता

To Top