उत्तराखण्ड

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या का तीखा आरोप… प्रदेश में जंगल राज… थाने जिले बिके… देखें वीडियो…

लालकुआं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के जिले और थाने बिके हुए हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है, और अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं, परंतु शासन प्रशासन पूरी तरह आंखें मूंदे हुए बैठा है।
यशपाल आर्या यहां लालकुआं में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे, उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में जंगल राज एवं गुंडाराज कायम है, प्रदेश की राजधानी समेंत तमाम महानगरों में चोरी डकैती लूट और हत्याएं चरम पर हैं, परंतु शासन प्रशासन को इस बात से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले एवं थाने बिके हुए हैं, तथा पुलिस अधिकारियों के गठजोड़ के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है, और आने वाली 2027 में इस भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाते हुए गिराने के लिये अभी से मूड में है। उन्होंने उधम सिंह नगर के सुखवंत सिंह आत्महत्या कांड का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश के कृषक आत्महत्या तक करने को विवस हो रहे हैं, परंतु शासन प्रशासन ऐसे लोगों को भी न्याय दिलाने के बजाय सत्ता के नशे में चूर हो रहा है।

To Top