लालकुआं। हल्दूचौड़ के गंगापुर कब्डवाल स्थित गौशाला में निराश्रित पशुओं नगर पंचायत लालकुआं द्वारा बनाए गए 55 लाख रुपए की लागत से शैड का नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने विधिवत लोकार्पण किया।
दोपहर को हल्दूचौड़ के गंगापुर कब्डवाल स्थित गौशाला में निराश्रित पशुओं के लिए 55 लाख रुपए की लागत से बनाए गए शैड का विधिवत लोकार्पण करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि गौशाला में नगर पंचायत के शैड का विधिवत लोकार्पण हो जाने के बाद इस क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में घूम रहे आवारा गोवंश को वहां पहुंचाने की व्यवस्था हो गई है, अब लालकुआं नगर में क्षेत्रवासियों को आवारा गोवंश दिखाई नहीं देंगे। नगर पंचायत आज से ही आवारा गोवंश को उठाकर गौशाला में पहुंचाने का काम शुरू कर रही है, उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कतई कमी आड़े नहीं आएगी, तथा क्षेत्र वासियों की जरूरत के हिसाब से समस्याओं का क्रमबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, सभासद नेहा आर्या, योगेश उपाध्याय, श्रीमती शबनम, सुरेश शाह, दीपा हेमन्त पाण्डे, भुवन चन्द्र पाण्डे, कामेश भंडारी, सोनू भारती, कृष्ण कुमार, मनोज बर्गली, भुवन चंद्र जोशी और ठाकुर सिंह सहित भारी संख्या में नगर पंचायत कर्मी मौजूद थे।
फोटो परिचय- गौशाला में शेड का विधिवत लोकार्पण करते नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी व अन्य
