राष्ट्रीय

विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत पांच अधिकारियों की हुई मौत… देखें वीडियो…

मुम्बई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में दुखद निधन हो गया है। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार 66 वर्ष के थे और महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति थे।
अजित पवार का निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कई बार डिप्टी सीएम के रूप में कार्य किया था और पवार परिवार की एक बड़ी धुरी माने जाते थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई। विमान ने सुबह 8:10 बजे सकाली से उड़ान भरी थी और यह बारामती हवाई अड्डे पर उतरते समय 8:50 पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में डिप्टी सीएम पवार के अलावा कैप्टन सुमित और शांभवी पाठक भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से ताल्लुख रखने वाली पिंकी माली की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई।
बारामती विमान हादसे में किन लोगों ने गंवाई जान?
अजित पवार (उप मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र)
विदीप जाधव (पीएसओ)
कैप्टन सुमित कपूर (पायलट)
कैप्टन शांभवी पाठक (सह-पायलट)
पिंकी माली (फ्लाइट अटेंडेंट)
बता दें कि अजित पवार के प्राइवेट चार्टर विमान Learjet 45 के हादसे में देश ने सिर्फ एक वरिष्ठ नेता ही नहीं खोया, बल्कि भारतीय कॉर्पोरेट एविएशन ने अपने दो प्रशिक्षित पायलट भी खो दिए। कॉकपिट में मौजूद थीं सिर्फ 25 साल की को-पायलट शांभवी पाठक, जिनका सपना आसमान में और ऊंचा उड़ने का था, लेकिन समय को यह मंजूर नहीं हुआ और उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी जान गवा दी।

To Top