लालकुआं। वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक गिरजा शंकर पांडे ने वन विकास निगम के विक्रय प्रभाग हल्द्वानी को निर्देश दिए हैं कि नगर पंचायत अध्यक्ष, लालकुआं की मांग पर क्षेत्र के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए जलौनी लकड़ी फुटकर में टाल लगाकर डिपो संख्या 6 से दी जाए।
वन निगम के स्थानीय अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी द्वारा डिपो सं0-06 के अधीन विभागीय रूप से शवदाह हेतु जलौनी टाल स्थापित किए जाने हेतु अनुरोध किया गया है। प्रस्ताव पर वन निगम द्वारा लालकुआँ डिपो सं0-06 में विभागीय रूप से शवदाह जलौनी टाल का संचालन डिपो अधिकारी, डिपो सं० 06 द्वारा किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक के निर्देश पर डिपो सं0-06 में विभागीय रूप से शवदाह के लिए टाल का संचालन शुरू कर दिया गया है।
