लालकुआं। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव स्वर्गीय रामबाबू मिश्रा की तेरहवीं पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या समेत तमाम गणमान्य लोगों ने उनके घर पहुंच कर उनके चित्र के समक्ष भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए कराए गए विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
वार्ड नंबर 3 स्थित मिश्रा निवास में आयोजित तरहवीं के इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि स्वर्गीय रामबाबू मिश्रा ने लालकुआं के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया था, वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते रहे, तथा उन्होंने लालकुआं क्षेत्र के लोगों के दिलों में राज किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल एवं स्वामी नारायण चैतन्यपुरी महाराज ने स्वर्गीय राम बाबू मिश्रा के जीवन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। प्रातः से देर शाम तक चले उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश, वरिष्ठ भाजपा विधायक अरविंद पांडे, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, वरिष्ठ व्यवसाई बीएल पटवारी, जगदीश पिमोली, बंटी बेदी, सरदार गुरदीप सिंह, रविशंकर तिवारी, पुष्कर दानू, लक्ष्मण खाती, धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, कुंदन सिंह मेहता, हेमवती नंदन दुर्गापाल, शंकर जोशी ने स्वर्गीय रामबाबू मिश्रा के तीनों पुत्र विवेक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, पुत्रवधू डॉ अस्मिता मिश्रा और धर्मपत्नी उर्मिला मिश्रा के समक्ष गहरा दुःख व्यक्त किया।
फोटो परिचय- स्वर्गीय रामबाबू मिश्रा के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करते गणमान्य लोग





