उत्तराखण्ड

गौला नदी के सभी गेटों से खनन निकासी दो दिन के लिए हुई बंद… पढ़ें आदेश…

हल्द्वानी। प्रभागीय लौगिंग प्रबन्धक खनन गौला हल्द्वानी, उत्तराखण्ड वन विकारा निगम, खनन प्रभाग हल्द्वानी द्वारा जारी आदेश में समस्त अनुभाग अधिकारी खनन गौला हल्द्वानी प्रभाग, हल्द्वानी। को निर्देशित किया गया है कि दिनांक-21 व 22 मार्च 2026 को गौला नदीं के उपखनिज निकासी गेटों में उपखनिज चुगान कार्य बन्द रखे जाएंगे।
प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक द्वारा इस संबंध में सन्दर्भ-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के पत्रांक-याता० सैल-वी. वी.आई.पी./2026/ दिनांक-20-03-2026. का हवाला दिया गया है।
उपरोक्त सन्दर्भित पत्र द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद में जनसभा / रैली व आगामी वीकेन्ड के दृष्टिगत दिनांक-21 व 22-03-2026 को समस्त प्रकार के भारी / माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेंगा साथ ही समस्त खनन गेट पूर्णतः बन्द रहेंगे। जिसकी छायाप्रति संलग्न है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट का हुआ विस्तार… नैनीताल जनपद से इन्हें मिला मौका…

अतः उपरोक्त सन्दर्भित पत्र द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

Ad Ad Ad
To Top