उत्तराखण्ड

मोटाहल्दू से लापता छात्रा 5 घंटे में अकेली पहुंच गई दिल्ली… पुलिस ने बरामद कर की यह कार्रवाई…

लालकुआं। मोटाहल्दू क्षेत्र से स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई कक्षा 10 की छात्रा की जहां एक ओर पुलिस ढूडखोज करती रही, वहीं महज 5 घंटे में उक्त छात्रा मोटाहल्दु से दिल्ली पहुंच गई, पुलिस उसे दिल्ली में ट्रेस करने के बाद उसे दिल्ली के पड़पड़गंज थाने से बरामद कर यहां ले आई।
इससे पूर्व लालकुआं पुलिस की विभिन्न टीमों ने संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
तकनीकी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर छात्रा की लोकेशन दिल्ली के पड़पड़गंज क्षेत्र में ट्रेस की गई। एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल के नेतृत्व में पुलिस बल को तत्काल दिल्ली रवाना किया गया है। तथा उसे सकुशल बरामद कर चिकित्सकीय जांच, मजिस्ट्रेट बयान समेत तमाम वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
इस अभियान में एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, एसओजी इंचार्ज राजेश जोशी, हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज शंकर नयाल, डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल सेल की टीम ने मिलकर काम किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बच्ची की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता थी और टीम ने पेशेवर तरीके से काम करते हुए कम समय में सफलता हासिल की है।

To Top