उत्तराखण्ड

डेमोग्राफी चेंज को लेकर सांसद अजय भट्ट ने की यह चिंता… देखें वीडियो…

हल्द्वानी। नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने डेमोग्राफी चेंज पर चिंता जाहिर करने के साथ-साथ जल्द से जल्द जमरानी बांध निर्माण कार्य पूर्ण होने की खुशी व्यक्त की। साथ ही निर्धारित समय से देर होने पर कार्यदाई संस्था के खिलाफ भारी भरकम जुर्माना लगाने की भी बात कही है।
श्री भट्ट हल्द्वानी स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी चेंज होना अत्यंत दुखद है, परंतु सरकार इस ओर बेहतर ध्यान देते हुए सख्त कदम उठा रही है, जिसके लिए हमें सरकार की सराहना करनी चाहिए। साथ ही डेमोग्राफी चेंज करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध निर्माण की प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। उम्मीद है कि यह कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। यदि यथा समय उक्त निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो कार्यदाई संस्था के खिलाफ भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं, तथा वह भी कई बार जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र को देख चुके हैं, लगता है कि जल्द ही यह बहुआयामी परियोजना क्षेत्र वासियों को लाभान्वित करेगी। इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों द्वारा लोगों की जान लेने के मामले में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस ओर चिंतित है, तथा वन विभाग से सामंजस्य बनाकर इस ओर तेजी के साथ आवश्यक कदम उठाने पर विचार विमर्श कर रही है।

To Top