उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मातृ दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने मां के नाम किया पौधारोपण

हल्द्वानी: मातृ दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने मां के नाम किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हल्द्वानी। मातृ दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने एक अनोखी पहल करते हुए अपनी मां के नाम पर पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अपनी माताओं के सम्मान में पर्यावरण को बचाने का संकल्प लें और पौधारोपण करें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ और हल्द्वानी में इन तारीखों को विद्युत बिलों एवं समस्याओं को लेकर लगेंगे विशेष शिविर… उठाएं लाभ,

सांसद भट्ट ने कहा, “मां प्रकृति का दूसरा रूप होती है। यदि हम अपनी मां से सच्चा प्रेम करते हैं, तो हमें प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि इस छोटे से प्रयास से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में दोस्तों को पार्टी देने पर मां ने लगाई डांट तो घर से भागा छात्र... 2 दिन बाद भी वापस नहीं आया तो परिजनों ने की मार्मिक अपील...

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, लवली गिल और वीरेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और इस पहल की सराहना की। सांसद की यह पहल मातृत्व और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल के आरटीओ कार्यालय में की गई छापेमारी से मचा हड़कंप… नेम प्लेट और आई कार्ड के लिए सख्त निर्देश…

Ad Ad Ad
To Top