उत्तराखण्ड

लालकुआं की तिरंगा यात्रा में बोले सांसद:- देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित…. भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने में सक्षम

लालकुआं। “ऑपरेशन सिंदूर” में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करने के लिए नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा में पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन बिष्ट एवं युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने विशेष रूप से भाग लिया। सैकड़ो लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया।
यात्रा की शुरुआत नगर के हाट बाजार से हुई, जिसमें अजय भट्ट स्वयं तिरंगा हाथ में लेकर सबसे आगे चलते नजर आए। यात्रा के दौरान उन्होंने नागरिकों से संवाद किया और युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना के लिए प्रेरित किया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा “‘ तिरंगा सम्मान यात्रा’ न केवल एक प्रतीकात्मक यात्रा है, बल्कि यह हमारे वीर सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है। हमें गर्व है कि देश का हर नागरिक सेना के प्रति सम्मान और गर्व की भावना रखता है।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और देश की सेना किसी भी चुनौती से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।
बिंदुखत्ता के शहीद स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया जहां भारी संख्या में भाजपा नेताओं ने क्षेत्र वासियों को संबोधित किया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, दिनेश खुल्बे, युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, बिंदुखत्ता के अध्यक्ष नवीन पपोला, हल्दूचौड़ के मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट, चौधरी सर्वदमन सिंह, कुंदन चुफाल, राजकुमार सेतिया, पवन कुमार चौहान, लाल चंद्र सिंह, विनोद श्रीवास्तव, धन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, तारा चन्दोला, बॉबी संभल, सचिन अग्रवाल, जगदीश पन्त, जीवन कबड़वाल, संजय अरोड़ा, रमेश कुनियाल, संजीव शर्मा सेंचुरी पेपर मिल के महाप्रबंधक एसके वाजपेई हेमेंद्र राठौड़ सहित तमाम स्कूलों के बच्चे, पुलिस प्रशासन समेत कई विभागों के कर्मचारी भी शामिल थे।
फोटो परिचय- लालकुआं में तिरंगा सम्मान यात्रा निकालते क्षेत्रवासी

To Top