उत्तराखण्ड

नाबालिक का अपहरण कर किया दुराचार…… पुलिस ने की यह कार्रवाई….

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जनपद अल्मोड़ा निवासी पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

राजस्व उपनिरीक्षक नैणी गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी हिमांशु आर्य पुत्र राजन राम गांव की ही 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले पर नाबालिग के पिता की तहरीर पर 24 जून शाम छह बजे रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने राजस्व पुलिस को बताया कि 23 जून को गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। जहां उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया।
राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को 24 जून को रात्रि में उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिक को आरोपी के घर से बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 और 2/4 पाक्सो अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। शनिवार को आरोपी का चालान कर दिया गया है।

To Top