उत्तराखण्ड

कारगिल विजय दिवस पर नगर पंचायत लालकुआं ने 120 से अधिक पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित………

लालकुआं। कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर नगर पंचायत लालकुआं द्वारा क्षेत्र के 120 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया, तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी समेत तमाम अतिथियों ने कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर सैनिकों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमाम अतिथियों ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में हुए कारगिल युद्ध में भारी विजय देश के वीर सैनिकों की बदौलत भारत की हुई, वीर सैनिकों की गाथाएं सुनकर सीना फक्र से ऊंचा हो जाता है। कार्यक्रम में पहुंचे कारगिल युद्ध से जुड़े सैनिकों ने अपने संबोधन में युद्ध के दौरान अनुभव साझा किये, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी समेत 120 से अधिक पूर्व सैनिकों को तमाम गणमान्य लोगों एवं अधिकारियों ने सम्मानित किया, इस मौके में भारतीय स्टेट बैंक लालकुआं के शाखा प्रबंधक मुकेश चंद्र बमेटा द्वारा सभी पूर्व सैनिकों को एसबीआई की ओर से सम्मान स्वरूप छाता भेंट की गई। साथ ही नगर पंचायत लालकुआं ने सभी को हरियाली का प्रतीक पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, वन विकास निगम के प्रभागीय विक्रय प्रबंधक उपेंद्र सिंह, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंत, लालचंद सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, भाजपा मंडल महामंत्री बॉबी संभल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, नगर पंचायत के सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय, सुरेश शाह, दीप्ति हेमंत पांडे,
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष के खिलाफ सिंह दानू, कुंदन सिंह मेहता, दलबीर सिंह कफोला, प्रकाश चंद्र मिश्रा, सुंदर सिंह खनका, कुंदन सिंह कनवाल, जीवन सिंह रावत, इंदर सिंह पनेरी, नंदन सिंह राणा, इंदर सिंह तुलेरा, हीरा सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह गडिया, मीरा गंगवार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह समेंत सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी एवं संचालन नगर पंचायत के लिपिक सोनू भारती ने किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
फोटो परिचय- नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष एवं वन विभाग के डीएफओ पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए

To Top