उत्तराखण्ड

नैनीताल जिला प्रशासन ने शनिवार 18 और 23 अक्टूबर को किया सार्वजनिक अवकाश घोषित

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में धनतेरस और भैया दूज पर्व के अवसर पर दो दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि धनतेरस पर्व पर पारंपरिक खरीदारी और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए यह निर्णय आमजन की सुविधा के लिए लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, धनतेरस के दिन शनिवार को सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय और संस्थान बंद रहेंगे। साथी 23 अक्टूबर भैया दूज पर्व के दिन भी स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय से लोगों को पर्व की तैयारियों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने में सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उत्तराखंड में भूकंप के झटके आने से मचा हड़कंप……..

धनतेरस पर्व से दीपावली उत्सव की शुरुआत होती है, ऐसे में बाजारों में पहले से ही जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। छुट्टी घोषित होने के बाद लोगों में उत्साह और बढ़ गया है।

To Top