देहरादून। उत्तराखंड भाजपा को कल नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जायेगा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन की प्रकिया चल रही हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष के पद का आज पर्चा भरा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव प्रत्येक बार की भांति इस बार भी निर्विरोध हो सकता है।
कल 1 जुलाई को होगी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नाम की घोषणा।
